Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में आधुनिक शिक्षा पर सेमिनार आयोजित:बीएचयू के विद्वानों ने छात्रों-अभिभावकों को महत्व समझाया

    3 hours ago

    1

    0

    चंदौली के जगदीशसराय स्थित सन मरीनो अकादमी में शुक्रवार को आधुनिक शिक्षा पर एक शैक्षणिक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से आए विद्वानों ने छात्रों और अभिभावकों को शिक्षा के उद्देश्य और महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बीएचयू के डॉ. अरुण राज पांडेय (सीनियर प्रोफेसर, आईएमएस, क्रिटिकल केयर) और डॉ. विजय सोनकर (प्रोफेसर, मानव आनुवंशिकी विभाग) ने छात्रों को जागरूक किया। एफसीआई के सदस्य विनय कुमार सिंह ने विद्वानों का श्रीमद्भागवत गीता और रुद्राक्ष भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। अपने संबोधन में दोनों विद्वानों ने आधुनिक शिक्षा और आधुनिक तकनीक के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक के माध्यम से ज्ञान को व्यापक रूप से समझना और व्यावहारिक रूप से लागू करना आवश्यक है। विद्वानों ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को अपनाने, डिजिटल माध्यमों का सही उपयोग करने और वैश्विक स्तर पर अपनी सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ संवाद सत्र भी हुआ, जिसमें शिक्षा, करियर और तकनीक से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा करते हुए बच्चों के समग्र विकास में आधुनिक शिक्षा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। डॉ. अरुण राज पांडेय ने कहा कि शिक्षा वह साधन है, जिसके माध्यम से व्यक्ति बिना किसी को नुकसान पहुँचाए पूरी दुनिया जीत सकता है। उन्होंने संप्रेषण, अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य जैसे मूल्यों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक यशवर्धन सिंह, एफसीआई के सदस्य विनय कुमार सिंह, अक्षांश ब्रह्मभट्ट, प्रधानाचार्य दीपिका, संजीव, आकांक्षा, अभय, पलक, काजल, शिवम, आलोक, धीरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, धर्मेंद्र यादव और प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना किसान ID के अनाज नहीं बेच पाएंगे:कानपुर में 6 अप्रैल से शुरू होगा अभियान, पंचायत सहायक और लेखपाल गांवों में कैंप लगाएंगे
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा शॉर्ट सर्किट से कार में लगी आग:अचानक बंद हो गई और दोबारा स्टार्ट नहीं हुई, धक्का देने पर जलने लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment