Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में अधिवक्ताओं ने दो कोर्ट का बहिष्कार किया:कचेहरी से अभियुक्त की गिरफ्तारी, 15 अप्रैल तक न्यायिक कार्य ठप

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर कचेहरी परिसर से एक अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश देखने को मिला है। 24 घंटे पहले हुई पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है, जिससे न्यायालयी कार्य प्रभावित होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, सकरन लूटकांड का आरोपी ओमप्रकाश कोर्ट में सरेंडर करने के लिए कचेहरी परिसर पहुंचा था। कोर्ट द्वारा सरेंडर न लेने पर पुलिस ने उसे परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को लेकर अधिवक्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताई और इसे न्यायिक प्रक्रिया के विरुद्ध बताया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय अवस्थी का कहना है कि जब कोई अभियुक्त स्वयं कोर्ट में समर्पण करने आता है, तो उसे न्यायालय की प्रक्रिया के तहत ही लिया जाना चाहिए। कचेहरी परिसर से सीधे पुलिस द्वारा गिरफ्तारी किए जाने को उन्होंने अनुचित और नियमों के खिलाफ बताया। इस मामले को लेकर अध्यक्ष बार एसोसिएशन सीतापुर ने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से अधिवक्ताओं में रोष है। उन्होंने बताया कि 10 से 15 अप्रैल तक जिला जज और न्यायिक मजिस्ट्रेट 4 की अदालतों में अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि आरोपी ओमप्रकाश ने पहले ही पुलिस द्वारा एनकाउंटर किए जाने की आशंका जताई थी और कचेहरी से गिरफ्तारी होने के बाद उसने जिला जज से शिकायत भी की थी। हालांकि, शिकायत पर सुनवाई न होने से अधिवक्ता और अधिक नाराज हो गए। अधिवक्ताओं ने यह भी निर्णय लिया है कि इस पूरे मामले की शिकायत उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से की जाएगी। फिलहाल, इस घटनाक्रम के बाद कचेहरी परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शॉर्ट-सर्किट से 5 बीघा गेहूं की फसल जली:प्रतापगढ़ में तीन किसानों को नुकसान, फायर ब्रिगेड देर से पहुंची
    Next Article
    जौनपुर में झूला संचालक झूले से गिरा:मछलीशहर मेले में तकनीकी खराबी ठीक करते समय हादसा, जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment