Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू:कक्षा 6, 9 और 11 की 518 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित

    7 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है। लखनऊ, गोरखपुर, सैफई, फतेहपुर और सहारनपुर स्थित इन कॉलेजों में कक्षा छह, नौ और 11 की कुल 518 रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने जानकारी दी कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इस वर्ष यूडाइस प्लस पोर्टल द्वारा जारी अभ्यर्थी का पैन नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। बिना पैन नंबर के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वाराणसी मंडल के जिलों के लिए प्रारंभिक चयन परीक्षा 21 और 22 मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर, वाराणसी में सुबह सात बजे से शुरू होगी। इसमें एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, तैराकी, हॉकी और कुश्ती सहित विभिन्न खेलों के लिए बालक और बालिका वर्ग के ट्रायल लिए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले खिलाड़ी 3 से 6 जून के बीच होने वाली मुख्य चयन परीक्षा में भाग लेंगे। इस चरण में उनकी जैविक आयु की भी जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निर्माणाधीन मकान से गिरे तीन मजदूर के उजड़ गए घर:बस्ती की गलियों में सन्नाटा, गृहस्वामी पर FIF दर्ज
    Next Article
    हमीरपुर में व्यापारी और किसान से मारपीट, दो घायल:पुरानी रंजिश का मामला; पुलिस ने चेन-रुपए छीने जाने से किया इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment