Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब:साध्वी निरंजन ज्योति, विधायक सरोज कुरील ने दिया सत्य, धर्म रक्षा का संदेश

    1 hour ago

    1

    0

    भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर विकास खंड अमौली के ग्राम कौह में एक विशाल जनसभा और महाभोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति और घाटमपुर विधानसभा की विधायक सरोज कुरील शामिल हुईं। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे आयोजन भव्य रहा। इस दौरान भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, व्यक्तित्व और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम ने सत्य, न्याय, पराक्रम और धर्म रक्षा का मार्ग दिखाया। समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, नैतिक मूल्यों को अपनाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। विधायक सरोज कुरील ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि साहस, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा के प्रेरणास्रोत हैं। उनके जीवन से समाज को सत्य और धर्म की रक्षा के लिए सदैव सजग रहने का संदेश मिलता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बताया। वहीं, साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भारतीय संस्कृति के मूल तत्व सामाजिक समरसता, परस्पर सम्मान और लोककल्याण की भावना में निहित हैं। उन्होंने समाज से संगठित होकर इन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में अधिवक्ताओं के टीन शेड हटाने पहुंचा प्रशासन:बुलडोजर लेकर पहुंची टीम, बार एसोसिएशन अध्यक्ष से वार्ता के बाद टली कार्रवाई
    Next Article
    बिजनौर में 12 साल का बच्चा लापता:परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई, खेलते समय गायब हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment