Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में NEET-UG परीक्षा: 3201 अभ्यर्थी शामिल, 85 अनुपस्थित:7 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई परीक्षा, नाक से नोज पिन उतरवाए

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) का आयोजन रविवार, 3 मई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई इस परीक्षा में कुल 3285 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इनमें से 3201 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 85 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले गहन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इस दौरान छात्राओं के नाक से नोज पिन भी उतरवाए गए, जिसे उनके परिजनों ने स्वयं निकाला। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया और सभी गेट बंद कर दिए गए। सभी परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पूर्व निर्धारित थे। केंद्र व्यवस्थापकों को तैनात किया गया जिले में बनाए गए प्रमुख परीक्षा केंद्रों में पीजी कॉलेज गाजीपुर, एमएएच इंटर कॉलेज, लूथर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय सिटी इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज शामिल थे।परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को तैनात किया गया था। इसके अतिरिक्त, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे ने ईंट से मारकर की पिता की हत्या:एटा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भेजा जेल
    Next Article
    बुलंदशहर SSP के निर्देश पर पुलिस का पैदल गश्त:शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में कानून व्यवस्था का जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment