Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में दो केंद्रों पर हुई नीट परीक्षा:14 अभ्यर्थी अनुपस्थित, अभ्यर्थियों ने कहा- पेपर अच्छा आया था

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर में रविवार को नीट की परीक्षा दो केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें कुल 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। परीक्षा दोपहर में शुरू होकर शाम पांच बजे समाप्त हुई। जनपद में राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर और जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर केंद्र पर कुल 475 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 466 ने परीक्षा दी, जबकि 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह, जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा केंद्र पर पंजीकृत 336 परीक्षार्थियों में से 331 उपस्थित हुए और 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं अभ्यर्थियों ने कहा बढ़िया पेपर आया था। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारी लगातार केंद्रों का जायजा लेते रहे, ताकि परीक्षा सकुशल संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में जेसीआई मिडटाउन की चार्टर नाइट:गोवा थीम पर आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया आकर्षण
    Next Article
    युवक की गोली मारकर हत्या, अंतिम संस्कार से इंकार:24 घंटे बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह के आश्वासन पर माने, कार्रवाई का भरोसा दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment