Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक की गोली मारकर हत्या, अंतिम संस्कार से इंकार:24 घंटे बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह के आश्वासन पर माने, कार्रवाई का भरोसा दिया

    5 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के बड़उर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। लगभग 24 घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद, राज्यमंत्री गिरीश यादव, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारियों मौके पर समझाने पहुंचे। फिर पूर्व सांसद धनंजय सिंह परिवार को मनाने पहुंचे। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय परिवार के पास बैठकर बात की। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। मृतक आजाद का अंतिम संस्कार रविवार शाम रामघाट पर किया गया। बड़उर गांव निवासी रामलखन के पुत्र आजाद की शुक्रवार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार शाम करीब 6 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। हालांकि, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और घर के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और उनका एनकाउंटर नहीं होगा, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उनकी मुख्य मांगों में मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करना शामिल था। यह विरोध प्रदर्शन रविवार सुबह तक जारी रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों से करीब एक घंटे तक बातचीत की। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुपम कुमार सिंह और शाहगंज विधायक रमेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने भी परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पूर्व सांसद धनंजय सिंह और पुलिस अधीक्षक अनुपम कुंवर सिंह के साथ लंबी वार्ता के बाद, रविवार दोपहर करीब 4 बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए सहमत हुए। परिजनों की सहमति के बाद, रविवार शाम करीब 6 बजे रामघाट पर मृतक आजाद का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के पिता ने मुखाग्नि दी। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ था, लेकिन प्रशासन की सक्रियता और अधिकारियों की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रित रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में दो केंद्रों पर हुई नीट परीक्षा:14 अभ्यर्थी अनुपस्थित, अभ्यर्थियों ने कहा- पेपर अच्छा आया था
    Next Article
    देवरिया में हर्ष फायरिंग का VIDEO:तिलक में राइफल लहराते दिखे, पुलिस ने हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment