Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे से बिजली गुल:आंधी-तूफान के बाद दर्जन भर उपकेंद्र ठप, लाखों लोग प्रभावित; बहाली में लगेगा समय

    2 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर जिले में आए आंधी-तूफान के कारण ग्रामीण इलाकों में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे लाखों की आबादी प्रभावित हुई है और दर्जन भर से अधिक उपकेंद्र ठप पड़ गए हैं। असरोगा, कुड़वार और दाऊदपुर फीडर पर लगभग 30 बिजली के खंभे टूट गए हैं। इसके चलते 150 से अधिक गांवों में बिजली गुल है। विद्युत विभाग ने आज शाम तक व्यवस्था सुधारने का प्रयास करने की बात कही है, लेकिन व्यापक क्षति के कारण बहाली में कल तक का समय लग सकता है। बिजली गुल होने से लोगों के इनवर्टर बंद हो गए हैं और उन्हें मोबाइल चार्ज करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुड़वार और पलिया बिजली घरों को पिछले 20 घंटे से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है, जिससे लगभग 1 लाख लोग रातभर अंधेरे में रहे। सब-स्टेशन ऑपरेटर के अनुसार, पहले 33000 केवी लाइन को ठीक किया जाएगा, जिसके बाद ही अलग-अलग फीडरों पर लाइनमैन मरम्मत का काम शुरू कर पाएंगे। कूरेभार क्षेत्र में भी विद्युत तारों और खंभों के टूटने से आपूर्ति ठप है। गलिबहा विद्युत उपकेंद्र के जेई रवींद्र त्रिपाठी ने बताया कि तूफान से बड़े पैमाने पर तारों और खंभों के क्षतिग्रस्त होने की सूचनाएं लगातार मिल रही हैं। विद्युत कर्मियों की टीमें लगातार क्षेत्र में मरम्मत कार्य कर रही हैं, लेकिन आपूर्ति बहाल होने में एक से दो दिन का समय लग सकता है। लोग अपने मोबाइल की बैटरी बचाने के लिए वैकल्पिक साधनों का उपयोग कर रहे हैं। धनपतगंज और शंकरगढ़ क्षेत्रों में भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप है। इन दोनों बिजली घरों की आपूर्ति पिछले 18 घंटे से बाधित है, जिससे लगभग 1.30 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ बिजली के तारों पर गिर गए हैं, जिससे मरम्मत कार्य में बाधा आ रही है। वहीं, भदैया के सभी उपकेंद्रों पर आंधी का आंशिक असर देखा गया। लोलेपुर, भदैया और दरियापुर में बुधवार रात 8 से 9 बजे के बीच बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में नारद जयंती पर मीडिया संवाद:RSS की 100 वर्ष की यात्रा पर हुई चर्चा
    Next Article
    मुजफ्फरनगर उद्योग बंधु बैठक में सख्त निर्देश:सड़क, बिजली, सफाई पर अफसरों को अल्टीमेटम, सीडीओ ने की अध्यक्षता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment