Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा:स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक में अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया के विकास भवन सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें बाढ़ खंड बलिया के अधिशासी अभियंता ने जिले में चल रही बाढ़ परियोजनाओं और तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अति संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और उनकी निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी (एडीएम) अनिल कुमार को निर्देशित किया कि 15 मई तक ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर बैठकें आयोजित की जाएं। इसका उद्देश्य बाढ़ पूर्व सभी तैयारियों को समय पर पूरा करना है। बैठक में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए गए। पशु चिकित्सा विभाग को पशुओं के लिए चारा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया, जबकि जल निगम को स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग को संभावित राहत शिविरों को चिन्हित कर सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी करने को भी कहा। इससे आपदा की स्थिति में राहत कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी। बैठक में बाढ़ से निपटने के लिए एक समन्वित कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। इस दौरान एडीएम अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में ICSE रिजल्ट घोषित:हुमाम आफताब 98% अंकों के साथ टॉपर, सारांश दूसरे स्थान पर
    Next Article
    महिला कोच में यात्रा कर रहे 18 पुरुष यात्री गिरफ्तार:आरपीएफ ने की कार्रवाई, शिकायत के बाद स्टेशन पर चलाया अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment