Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सौंधन का प्राचीन किला: अवैध कब्जे हटाने के निर्देश:3 दिन का अल्टीमेटम, 32 मकानों पर कार्रवाई होगी, दो मकान तोड़े जा चुके

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) विभाग की ढाई बीघा भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। एसडीएम और तहसीलदार ने कब्जाधारियों को तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि समय सीमा के भीतर कब्जा न हटाने पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे संभल तहसील के थाना कैलादेवी क्षेत्र स्थित सौंधन मौहम्मदपुर गांव में एसडीएम निधि पटेल और तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने प्राचीन किले का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कानूनगो शिवदयाल सिंह, हल्का लेखपाल नीरज कुमार और पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार सहित पुलिस बल मौजूद था। अधिकारियों ने किले के अंदर ढाई बीघा भूमि पर अवैध कब्जा कर रह रहे लोगों को तीन दिन के भीतर कब्जा हटाने के सख्त निर्देश दिए। एसडीएम निधि पटेल ने उन लोगों को पट्टे आवंटित करने का आश्वासन भी दिया, जिनके पास रहने के लिए कोई अन्य जगह नहीं है। गौरतलब है कि बीते रविवार को राजस्व प्रशासन की टीम ने शिवराम पुत्र मुन्नी और केहर सिंह पुत्र भाई सिंह के मकानों को ध्वस्त कर दिया था। यशवीर पुत्र अतर सिंह के मकान को आंशिक रूप से तोड़ने के निर्देश दिए गए थे, जबकि नेम सिंह पुत्र सौदान सिंह और जुगेंद्र पुत्र अतराम सिंह ने स्वयं ही अपना कब्जा हटाना शुरू कर दिया है। लेखपाल नीरज कुमार ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की कुल साढ़े पांच बीघा भूमि पर किले का निर्माण है। इसमें से ढाई बीघा भूमि पर लगभग 30-32 लोगों ने अवैध रूप से मकान बना रखे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 15-16 ऐसे परिवार हैं जिनके पास रहने के लिए कोई अन्य जगह नहीं है, उन्हें गांव में ही 200 गज भूमि का आवंटन किया जाएगा। यह प्राचीन किला 3600 वर्ग मीटर भूमि पर निर्मित है और इसका संरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा किया जाता है। इससे पूर्व 24 अप्रैल को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने 29 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किए गए कारवां सराय गेट का भी निरीक्षण किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केमिस्ट एसोसिएशन ने नशे के खिलाफ चलाया अभियान:संभल में मेडिकल स्टोर्स पर लगेंगे पोस्टर, केमिस्टों को दिलाई जाएगी शपथ
    Next Article
    युवती ने भाई-बहन पर 25 लाख हड़पने का लगाया आरोप:शादी के लिए रखी एफडी अपने नाम पर कराकर किया मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment