Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में नारद जयंती पर मीडिया संवाद:RSS की 100 वर्ष की यात्रा पर हुई चर्चा

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में नारद जयंती के अवसर पर दैनिक जागरण चौराहे स्थित एक होटल में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। आयोजन का केंद्र बिंदु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा और उसकी कार्यपद्धति पर चर्चा रहा। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने संघ की कार्यशैली और विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ की कार्यपद्धति समय के साथ विकसित हुई है, लेकिन इसकी मूल भावना समाज को संगठित करने की रही है। उन्होंने बताया कि संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के मन में स्पष्ट लक्ष्य था, लेकिन उन्होंने अपने विचारों को सहयोगियों के साथ साझा कर सामूहिक रूप से आगे बढ़ाया। संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित करना हैं ठाकुर ने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि कार्य को कैसे बढ़ाया जाए, कौन से प्रयोग किए जाएं और समाज को जोड़ने के लिए कौन-कौन से कार्यक्रम चलाए जाएं। उनका लक्ष्य संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित करना हैं , ताकि देश की बुनियाद मजबूत हो सके। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अगर समाज मजबूत और संगठित होगा, तो देश अपने आप सशक्त हो जाएगा। उनके अनुसार, समाज के अंदर जो कमियां और दोष हैं, उन्हें दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इसी दिशा में संघ लगातार काम कर रहा है। मीडिया और समाज के बीच बेहतर समन्वय संभव कार्यक्रम में प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक दुबे ने भी अपने विचार रखे और संवाद की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया और समाज के बीच बेहतर समन्वय से सकारात्मक बदलाव संभव है।संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कई सवाल भी पूछे, जिनका वक्ताओं ने विस्तार से जवाब दिया। पूरे आयोजन में विचारों का आदान-प्रदान और संवाद का माहौल देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में बारिश, आसमान में छाये काले बादल:6 किलोमीटर की स्पीड से हवा बह रही, 3 दिन बाद और बढ़ेगा तापमान
    Next Article
    सुल्तानपुर में ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे से बिजली गुल:आंधी-तूफान के बाद दर्जन भर उपकेंद्र ठप, लाखों लोग प्रभावित; बहाली में लगेगा समय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment