Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में बारिश, आसमान में छाये काले बादल:6 किलोमीटर की स्पीड से हवा बह रही, 3 दिन बाद और बढ़ेगा तापमान

    8 hours ago

    2

    0

    नोएडा में गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान किया, लेकिन दोपहर बाद बारिश होने से राहत मिली। सुबह के समय ही धूप तेज रही, जिससे सड़कों पर निकलने वाले लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना थी, जबकि नमी बढ़ने के कारण गर्मी 40 डिग्री जैसी महसूस हो रही थी। हालांकि, दोपहर बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण ठंडा हो गया। दोपहर में बदल सकता है मौसम वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह और देर शाम के समय मौसम थोड़ा सामान्य रह सकता है, लेकिन दोपहर में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। वातावरण में नमी की मात्रा करीब 40 प्रतिशत रहने से उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है। आईएमडी के मुताबिक दोपहर में आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। इससे लोगों को राहत मिल सकती है। दो से तीन दिन बाद बढ़ेगा तापमान हवा की रफ्तार 6 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है। हल्की हवा चलने से कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन तेज धूप के कारण दिनभर गर्मी बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दो से तीन दिन बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। जिससे लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप में ज्यादा देर तक बाहर न रहें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को गर्मी से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण का प्रयास:जीआरपी ने पीड़िता को बचाया, मुख्य आरोपी फरार
    Next Article
    लखनऊ में नारद जयंती पर मीडिया संवाद:RSS की 100 वर्ष की यात्रा पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment