Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी को जनता ने नकारा:64% लोग बोले- टिकट न मिले, भाजपा के विपिन राठौर, सपा से आसिफ खान पहली पसंद

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई की शाहाबाद विधानसभा सीट पर हुए भास्कर सर्वे के नतीजे सामने आए हैं। सर्वे के अनुसार, मौजूदा विधायक और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी को जनता ने नापसंद किया है। सर्वे में 64 प्रतिशत जनता ने रजनी तिवारी को दोबारा टिकट न देने की बात कही है। केवल 21 प्रतिशत लोगों ने ही उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाने का समर्थन किया। भाजपा को 74 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है, जबकि सपा को 23 प्रतिशत और बसपा को 3 प्रतिशत मत मिले हैं। भाजपा के अन्य संभावित उम्मीदवारों में विपिन राठौर मोदी को 47 प्रतिशत, सौरव मिश्रा को 14 प्रतिशत, अखिलेश पाठक को चार प्रतिशत और नरेंद्र पाल को दो प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। गौरतलब है कि अखिलेश पाठक 21 अप्रैल को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार के रूप में आसिफ खान बब्बू को 85 प्रतिशत जनता ने पसंद किया है। बाबू खान को 11 प्रतिशत और मुकेश अग्रवाल को 2 प्रतिशत लोगों ने सपा उम्मीदवार के रूप में अपनी पसंद बताया। बहुजन समाज पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में शरीफ को 28 प्रतिशत, उमाकांत त्रिवेदी को 20 प्रतिशत और रघुवीर मिश्रा को 12 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU में पान-मसाला और गुटखा खाने पर देना होगा जुर्माना:कैंपस में टीचर्स और स्टॉफ पर होगी सख्ती, रजिस्ट्रार ने जारी किया आदेश
    Next Article
    लखनऊ में बनेगी पहली AI सिटी:वृंदावन योजना में 12 एकड़ में विकसित होगा बिजनेस पार्क; आवास विकास बोर्ड की मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment