Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में पर्यटन विकास को 206 लाख रुपये स्वीकृत:6 परियोजनाओं से धार्मिक स्थलों पर बढ़ेंगी सुविधाएं

    1 hour ago

    1

    0

    चित्रकूट मंडल के अंतर्गत जनपद चित्रकूट में पर्यटन विकास के लिए 206 लाख रुपये की छह परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। ये परियोजनाएं वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य योजना के तहत मंजूर की गई हैं। इनका उद्देश्य धार्मिक स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं विकसित करना है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में पालेश्वरनाथ मंदिर पहाड़ी के पर्यटन विकास के लिए 80 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इसी क्षेत्र में सीतापुर खेड़ी चौराहे के पास पर्यटन सुविधा केंद्र के लिए 10 लाख रुपये और राम शैया के पर्यटन विकास के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। मंत्री सिंह ने आगे बताया कि मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि लालपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 26 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसी विधानसभा क्षेत्र में तमसा गंगा नदी पर वाल्मीकि घाट के निर्माण और पर्यटन सुविधाओं के लिए 50 लाख रुपये तथा लालापुर में महर्षि आश्रम परिक्रमा पथ एवं आर्थिक स्थल के निर्माण हेतु 15 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। जयवीर सिंह के अनुसार, इन परियोजनाओं का मुख्य लक्ष्य प्रदेश की धार्मिक विरासत को संरक्षित करना और उसका जीर्णोद्धार कर भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखना है। पर्यटन विभाग का उद्देश्य प्रत्येक जनपद में स्थित धार्मिक स्थलों को संवार कर पर्यटकों को आकर्षित करना है। इन परियोजनाओं के तहत धार्मिक स्थलों पर अवसंरचना सुविधाएं सृजित करने की जिम्मेदारी यू.पी.आर.एन.एन. (UPRNN) को सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था को सभी कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साहिल के बचाव में प्रोड़यूस की लिस्ट ऑफ विटनेस:केस लड़ रही सरकारी वकील बोली सौरभ का गला उस्तरे से कटने की बात झूठी
    Next Article
    कानपुर में बैंक मैनेजर समेत 8 साइबर ठग अरेस्ट:डिलीवरी बॉय के खाते में मिले 67 करोड़, चार महीने में 125 करोड़ ठगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment