Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूलों में अनियमितता पर शिक्षकों का वेतन रुका:बीकापुर-पूरा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में BSA ने की कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद ने शुक्रवार को बीकापुर और पूरा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शैक्षिक गुणवत्ता, छात्र नामांकन, उपस्थिति और विद्यालयी व्यवस्थाओं में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इन खामियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। पूरा ब्लॉक स्थित कम्पोजिट विद्यालय अकवारा में 178 छात्र नामांकित थे, लेकिन निरीक्षण के समय केवल 50 छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय में स्मार्ट क्लास का संचालन बंद था और समय-सारणी व कार्य विभाजन भी अद्यतन नहीं पाया गया। दो शिक्षक बिना अनुमति अनुपस्थित थे, जबकि साफ-सफाई और डिजिटल उपस्थिति व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। नामांकन में बेहद कम वृद्धि के कारण सभी शिक्षकों का अप्रैल माह का वेतन/मानदेय रोक दिया गया है। इसी क्रम में, प्राथमिक विद्यालय करमा कोडरी में 16 नामांकित छात्रों में से 13 उपस्थित पाए गए। इस विद्यालय में बाउंड्रीवाल का अभाव, पुस्तकालय का अनुपयोग और साफ-सफाई की कमी जैसी खामियां सामने आईं। यहां भी डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था लागू नहीं पाई गई। बीकापुर ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय सुल्हेपुर में 84 नामांकन के सापेक्ष मात्र 23 छात्र उपस्थित मिले। यहां स्मार्ट क्लास बंद थी, यूनिट टेस्ट नहीं कराए जा रहे थे और समय-सारणी का भी अभाव था। नामांकन की धीमी प्रगति को देखते हुए इस विद्यालय के सभी शिक्षकों का वेतन भी रोक दिया गया है। बीएसए लालचंद ने सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों को एक सप्ताह के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त, खंड शिक्षा अधिकारियों को सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित कराने और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन डीएम ने डूडा निरीक्षण में दिए निर्देश:पात्र लाभार्थियों को जल्द आवास स्वीकृति सुनिश्चित करने पर जोर
    Next Article
    CMO ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की:हरदोई में लक्षण पहचानने, सतर्क रहने की अपील; अस्पतालों में विशेष वार्ड तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment