Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CMO ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की:हरदोई में लक्षण पहचानने, सतर्क रहने की अपील; अस्पतालों में विशेष वार्ड तैयार

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते खतरे के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. भवनाथ पांडे ने शुक्रवार को जनसामान्य के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और बचाव के उपाय अपनाने की अपील की। सीएमओ ने बताया कि हीट वेव और हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए सावधानी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से लक्षणों को पहचानने और समय पर उपचार कराने का आग्रह किया। लू लगने के लक्षणों पर की चर्चा लू लगने के लक्षणों में तेज बुखार, त्वचा का सूखना, पसीना बंद होना, घबराहट, तेज नाड़ी, भ्रम और बेहोशी शामिल हैं। गंभीर स्थिति में मरीज कोमा में भी जा सकता है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल कर मरीज को नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए। डॉ. पांडे ने गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों, बुजुर्गों, खेत-खलिहान या निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे व्यक्तियों और दिव्यांगजनों को उच्च जोखिम समूह बताया। उन्होंने इन सभी को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने किए हैं इंतजाम स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। नया गांव मुबारकपुर स्थित 100 शैय्या अस्पताल और जिला अस्पताल में अलग वार्ड तथा कोल्ड रूम बनाए गए हैं। इन वार्डों में एसी, कूलर, ठंडा पानी और आइस पैक जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चार-चार बेड आरक्षित कर कोल्ड रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिले के अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए गए हैं। संचारी रोग अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी गांव-गांव जाकर लोगों को हीट वेव से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं। हीट वेव से संबंधित दैनिक रिपोर्ट आईएचआईपी पोर्टल के माध्यम से शासन को भेजी जा रही है, जिसमें फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं है। बचाव के लिए हल्के सूती कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने, दोपहर में धूप से बचने और ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी-छाछ का सेवन करने की सलाह दी गई है। इसके विपरीत, शराब, अधिक चाय-कॉफी, तला-भुना भोजन और दोपहर में श्रमसाध्य कार्यों से बचने की हिदायत दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूलों में अनियमितता पर शिक्षकों का वेतन रुका:बीकापुर-पूरा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में BSA ने की कार्रवाई
    Next Article
    पति के ठीक होने पर जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई:हरदोई में महिला ने 2 घंटे पूजा की, मंत्रों का जाप किया, पुलिस ले गई अस्पताल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment