Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति के ठीक होने पर जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई:हरदोई में महिला ने 2 घंटे पूजा की, मंत्रों का जाप किया, पुलिस ले गई अस्पताल

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में काली मंदिर में पूजा के दौरान महिला ने अपनी जीभ काटकर देवी के चरणों में चढ़ा दी। महिला ने पति के बीमारी से ठीक होने की मन्नत मांगी थी। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यह दृश्य देखकर लोग दंग रह गए। जीभ काटने के बाद महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। फर्श पर खून ही खून फैल गया। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात प्रभारी हरिनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में महिला को तुरंत अपनी गाड़ी से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा महिला के परिजन और कुछ स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले जाने का विरोध कर रहे थे। इसे धार्मिक मामला बता रहे थे। लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद वह माने। मामला महोलिया शिवपार गांव का है। अब जानिए पूरा मामला... दरअसल, शहर कोतवाली इलाके के बावन चुंगी निवासी राकेश गुप्ता मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनकी पत्नी उषा देवी शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे अकेले काली माता के मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद कुछ महिलाओं से बातचीत भी की। इसके बाद वह करीब दो घंटे तक पूजा-अर्चना में लीन रहीं। बार-बार मन्नत पूरी होने की बात दोहरा रही थीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह लगातार मंत्र का जाप कर रही थीं। बार-बार मन्नत पूरी होने की बात दोहरा रही थीं। पूजा के दौरान वह काफी भावुक भी दिखाई दे रही थीं। करीब 4 बजे के आसपास अचानक उन्होंने अपने पास रखी धारदार वस्तु निकाली और बिना किसी को संभलने का मौका दिए अपनी जीभ काट ली। यह नजारा देख मंदिर परिसर में मौजूद लोग दंग रह गए। कपड़े और पानी से खून रोकने की कोशिश की घटना के बाद मंदिर परिसर में खून फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने कपड़े और पानी से खून रोकने की कोशिश की। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने महिला को अस्पताल ले जाने का विरोध किया। इसे धार्मिक आस्था का मामला बताया। महिला की हालत गंभीर थी सूचना पर पहुंचे कोतवाली देहात प्रभारी हरिनाथ सिंह ने स्थिति संभाली और महिला को तुरंत मेडिकल कॉलेज भिजवाया। उन्होंने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी, इसलिए समय पर इलाज जरूरी था। महिला ने ऐसा क्यों किया इसकी जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी। पति को पैरालिसिस का अटैक पड़ा था परिजनों के अनुसार, राकेश गुप्ता को एक साल पहले पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। उस समय ऊषा देवी ने काली मंदिर में मन्नत मांगी थी कि पति के ठीक होने पर जीभ काटकर चढाएंगी। अब राकेश गुप्ता की हालत में काफी सुधार है। इसी कारण मन्नत पूरी करने के लिए ऊषा देवी ने मंदिर में जीभ काटकर चढ़ाई। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें 21 हजार नेग नहीं देने पर किन्नरों ने गोली मारी, यूपी के बदायूं में दूल्हे के भाई पर फायरिंग की बदायूं में मनमाना नेग नहीं मिलने पर किन्नरों ने बारात पर फायरिंग कर दी। गोली दूल्हे के भाई को लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद गुस्साए गांववालों ने किन्नरों को बंधक बना लिया। साथ ही पुलिस बुला ली। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CMO ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की:हरदोई में लक्षण पहचानने, सतर्क रहने की अपील; अस्पतालों में विशेष वार्ड तैयार
    Next Article
    नीतू सामरा बनीं नोएडा एयरपोर्ट की अंतरिम CEO:BCAS नियम के बाद भारतीय नेतृत्व को मिली कमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment