Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल जाते समय छात्रा से हुई थी दो बार छेड़छाड़:सरेबाजार आरोपी ने रोक, कीं अभद्र बातें, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश, FIR

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में 11वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बुधवार रात एफआईआर दर्ज कर ली है। छात्रा के साथ स्कूल जाते समय दो बार छेड़छाड़ हुई थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने मंगलवार को तहरीर दी थी, जिसके बाद बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई। यह कार्रवाई दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद हुई। इससे पहले मंगलवार की दोपहर मदनापुर पुलिस ने जांच के नाम पर पीड़िता को थाने से लौटा दिया था। छात्रा ने एफआईआर में बताया कि 9 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे वह स्कूल जा रही थी। बरुआ बाजार के आगे इस्माइलपुर निवासी राहुल ने उसे रोका और अभद्र बातें कीं। लोगों के इकट्ठा होने पर वह भाग गया। इसके बाद 11 अप्रैल को भी सुबह करीब 7:30 बजे उसी युवक ने छात्रा को एक झाले के पास रोक लिया। उसने बुरी नीयत से छात्रा का हाथ पकड़कर खींचा। विरोध करने पर छीना-झपटी हुई, जिसमें आरोपी का मोबाइल वहीं गिर गया। शोर सुनकर लोग आए तो आरोपी फरार हो गया। लोकलाज के डर से पीड़िता ने पहले थाने में शिकायत नहीं की थी। मंगलवार को वह अपनी दादी के साथ थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि छेड़छाड़ के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटरसिटी एक्सप्रेस कासगंज तक विस्तारित:बरेली-नई दिल्ली ट्रेन कासगंज से चलेगी, हापुड़ के यात्रियों को होगा लाभ
    Next Article
    बनारसी साड़ी उद्योग में ग्रहण लगा रहा सूरत:कारोबारी बोले- हमें व्यावसायिक केंद्र या दुकान नहीं चाहिए, बस डुप्लीकेसी पर हो सख्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment