Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटरसिटी एक्सप्रेस कासगंज तक विस्तारित:बरेली-नई दिल्ली ट्रेन कासगंज से चलेगी, हापुड़ के यात्रियों को होगा लाभ

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़। बरेली से नई दिल्ली के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार कर दिया गया है। अब यह एक्सप्रेस ट्रेन कासगंज से वाया बरेली होते हुए नई दिल्ली तक संचालित की जाएगी। इस विस्तार से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। ट्रेन संख्या 14315-14316 इंटरसिटी एक्सप्रेस पहले बरेली से वाया मुरादाबाद के रास्ते हापुड़ जंक्शन होते हुए नई दिल्ली तक जाती थी। इस ट्रेन के विस्तार की मांग पिछले काफी समय से यात्रियों द्वारा की जा रही थी, जिसे अब रेलवे अधिकारियों ने पूरा कर दिया है। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस को कासगंज के रास्ते नई दिल्ली तक संचालित करने की अनुमति मिल गई है। रेलवे ने इस विस्तारित ट्रेन की समय सारिणी भी जारी कर दी है। नई समय सारिणी के अनुसार, इंटरसिटी एक्सप्रेस कासगंज से सुबह 2:50 बजे बरेली के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 03:06 बजे सोरी शूकर क्षेत्र, 03:35 बजे उझानी और 03:50 बजे बदायूं पहुंचेगी। इसके बाद, यह सुबह 04:55 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी और मुरादाबाद, हापुड़ के रास्ते होते हुए सुबह 10:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 04:35 बजे कासगंज के लिए रवाना होगी और रात 12:10 बजे कासगंज स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन हापुड़ जंक्शन पर भी ठहरती है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों यात्री नई दिल्ली और बरेली के लिए यात्रा करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    55.57 करोड़ के घोटाले से जुड़ रहे हमले के तार:रिटायर्ड कर्नल ने द सैनिक सहकारी आवास समिति में गबन का किया था पर्दाफाश
    Next Article
    स्कूल जाते समय छात्रा से हुई थी दो बार छेड़छाड़:सरेबाजार आरोपी ने रोक, कीं अभद्र बातें, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश, FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment