Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 5 मजदूरों पर बजरी से भरा ट्रक पलटा:तीन की मौत, निर्माणाधीन पुल के पास सो रहे थे; साथियों ने फावड़े से रेस्क्यू किया

    3 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में सड़क किनारे टीन लगाकर सो रहे 5 मजदूरों पर बजरी से भरा ट्रक पलट गया। इससे तीन मजदूरों की दबकर मौत हो गई। दबे मजदूरों की चीखें सुनकर उनके साथी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सचूना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांच मजदूरों को बजरी के नीचे से बाहर निकाल लिया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि 2 घायलों को भर्ती कर लिया गया। मजदूर एक पुल के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। हादसा गुरुवार रात करीब 2 बजे थाना नागल में हुआ। 2 तस्वीरें देखिए… विस्तार से पढ़िए पूरा मामला सड़क किनारे टीन लगा कर सो रहे थे थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी असगर, इस्तकार, शौकीन, गुलफाम, और कर्मवीर मजदूर हैं। सहारनपुर-झबरेहड़ा मार्ग पर पुल बन रहा है। ये सभी लोग इसी पुल के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। गुरुवार रात मजदूर निर्माणाधीन पुल के पास सड़क किनारे टीन लगाकर सो रहे थे। रात करीब 2 बजे गांव खेडा मुगल की ओर एक ट्रक बजरी लेकर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह टीन के अंदर सो रहे मजदूरों के ऊपर पलट गया। हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे। बजरी के नीचे दबे मजदूरों की आवाजें सुनाई दीं तो उन्हें निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर 2 घंटे बाद सभी पांच मजदूरों को बजरी के नीचे से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने असगर, इस्तकार और शौकीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गुलफाम और कर्मवीर का इलाज किया गया। खबर को अपडेट किया जा रहा है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैसर ब्लॉक भुगतान घोटाला, निर्दोष सचिवों पर कार्रवाई:संतकबीर नगर में डीपीआरओ कार्यालय की जांच पर उठे सवाल
    Next Article
    बारिश के बाद मेरठ में फिर बढ़ने लगा तापमान:रात में हो रहा ठंड का अहसास, बदलते मौसम ने बढ़ाई किसानों की परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment