Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महामंडलेश्वर बने करौली शंकर महादेव महाराज:हरिद्वार में भव्य पट्टाभिषेक , सनातन परंपरा को मिला नया नेतृत्व

    1 hour ago

    1

    0

    हरिद्वार में आयोजित समारोह में करौली शंकर महादेव महाराज को पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण का महामंडलेश्वर पद प्रदान किया गया। देशभर से पहुंचे संत-महात्माओं, अखाड़ा प्रतिनिधियों और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हुए इस पट्टाभिषेक ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में वरिष्ठ अखाड़ा पदाधिकारियों मुखिया महंत भगतराम महाराज और सचिव मुखिया महंत जगतार मुनि ने विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराए। इस मौके पर भगतराम महाराज ने कहा कि करौली शंकर महादेव महाराज ने योग, ध्यान और मंत्र साधना को वैज्ञानिक तरीके से प्रस्तुत कर नई पीढ़ी को आध्यात्म से जोड़ने का काम किया है। महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर का पद सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। यह पद उसी को मिलता है जो समाज को दिशा देने की क्षमता रखता हो। उन्होंने विश्वास जताया कि महाराज इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। करौली शंकर महादेव महाराज अपने गुरु पंडित राधा रमण मिश्रा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शिव तंत्र को अंधविश्वास से अलग एक अनुशासित आध्यात्मिक विज्ञान के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। यही कारण है कि उनकी शिक्षाएं देश ही नहीं, विदेशों में भी लोकप्रिय हो रही हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि प्रदीप बत्रा समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के बीच इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है, क्योंकि अखाड़ों की भूमिका आयोजन और आध्यात्मिक मार्गदर्शन दोनों में महत्वपूर्ण होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मखभूमि पर श्रीराम महायज्ञ का भव्य आयोजन 20 से:देश के अनेक राज्यों से श्रद्धालु मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए होते हैं शामिल
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में स्कूल वैन में लगी आग, बच्चे झुलसे:शॉर्ट-सर्किट से हुआ हादसा, सभी अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment