Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक इंजन सीज होने पर खुद पर डाला पेट्रोल:आग लगाने की दी धमकी, खराब पेट्रोल की थी शिकायत, पुलिस कर्मी ने बचाया, पानी से नहलाया

    1 hour ago

    1

    0

    नोएडा में एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। आग लगाता इससे पहले ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उस पर पानी डाल दिया। पुलिस ने युवक को समझाया और उसे घर भेजा। युवक गतल तेल भरने से नाराज था। इसलिए उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया था। ये पूरा मामला 8 अप्रैल का है। इसका एक वीडियो अब सामने आया। वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिस कर्मी युवक पर पानी की कैन डाल रहा है। युवक का नाम रवी है और निठारी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि घटना से दो से तीन दिन पहले इसने सेक्टर-49 थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप से तेल भरवाया। इंजन में खराबी से थे नाराज एक दिन बाद ही बाइक का इंजन खराब हो गया। जिससे नाराज युवक पेट्रोल पंप गया और पेट्रोल के पैसे वापस मांगने लगा। पेट्रोल पंप पर मोजूद लोगों ने पैसे देने से मना किया। जिससे आहत होकर रवि ने पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया। आग लगाने की धमकी देने लगा। मौके पर पहुंची पीआरवी 4803 ने तत्परता दिखाई। और रवि को पकड़ा लिया। रवि को पानी की कैन से नहला दिया। इसके बाद उसे समझाया। साथ ही संचालक से बात भी कराई। जिसके बाद युवक सहमत हुआ और अपने घर चला गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में स्कूल वैन में लगी आग, बच्चे झुलसे:शॉर्ट-सर्किट से हुआ हादसा, सभी अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    उन्नाव में जमीन विवाद पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:प्रधान प्रतिनिधि पर पुश्तैनी भूमि खाली कराने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment