Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kerala में 'त्रिध्रुवीय' राजनीति का अंत: Rajiv Chandrasekhar का दावा- 2026 चुनाव के बाद राज्य में बचेंगे केवल दो मोर्चे

    3 hours from now

    1

    0

    केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और नेमम निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने राज्य की भविष्य की राजनीति को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि यह चुनाव केरल के इतिहास में "तीन राजनीतिक मोर्चों" के बीच आखिरी मुकाबला साबित होने वाला है।इसे भी पढ़ें: Asian Wrestling Championship: मीनाक्षी की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, गोल्ड पर नज़रें, हंसिका-नेहा ने जीता कांस्य नेमम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे चंद्रशेखर ने यहां पत्रकारों से कहा कि चुनाव के बाद राज्य में केवल दो राजनीतिक मोर्चे रह जाएंगे। उन्होंने कहा, “एक ओर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) होगा और दूसरी ओर कांग्रेस-मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का गठबंधन, जो 27 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद है। यह व्यवस्था यहां भी बनेगी।”इसे भी पढ़ें: 'झूठ और बेबुनियाद', Melania Trump ने Jeffrey Epstein से किसी भी संबंध को नकारा, कांग्रेस से माँगी सार्वजनिक सुनवाई चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और माकपा के बीच कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा, “उनकी राजनीति, विचारधारा और कार्य रिकॉर्ड एक जैसा है। केरल अब द्विध्रुवीय राजनीति की ओर बढ़ रहा है और एक ध्रुव भारतीय जनता पार्टी नीत राजग होगा।” राज्य के चुनावी परिणाम को लेकर उन्होंने कहा, “ हमने सभी 140 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं का विश्वास जीतने के लिए काम किया है। अब निर्णय जनता को करना है और उसका नतीजा चार मई को सामने आएगा।” उन्होंने कहा कि उच्च मतदान दर लोगों की बढ़ती जागरुकता और अपने भविष्य को लेकर उनकी सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चेस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट- वैशाली ड्रॉ के साथ टॉप पर पहुंचीं:दिव्या देशमुख और प्रज्ञानानंदा हारे; टूर्नामेंट के 4 राउंड बाकी
    Next Article
    Strait of Hormuz में 'हॉल्ट'!! ईरानी नियंत्रण के आगे मुड़ा Botswana का LNG टैंकर, ट्रंप ने समझौते पर जताया संदेह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment