Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर के हथनीकुंड नहर में डूबे युवक का शव बरामद:NDRF टीम ने सर्च अभियान चलाकर शव निकाला

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के मिर्ज़ापुर की हथनीकुंड नहर में डूबे 21 वर्षीय युवक लोकेश का शव बरामद कर लिया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम ने सर्च अभियान चलाकर शव को नहर से निकाला। जानकारी के अनुसार, सढोली ब्लॉक के धौलरा निवासी लोकेश पुत्र धर्मपाल हथनीकुंड यमुना नहर में डूब गया था। घटना के बाद से ही पुलिस गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चला रही थी। शुक्रवार को NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची और डूबे युवक की तलाश के लिए व्यापक सर्च अभियान चलाया। घंटों के अथक प्रयास के बाद लोकेश का शव हथनीकुंड नहर से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, और मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। मिर्ज़ापुर थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि डूबे युवक लोकेश का शव नहर से बरामद कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान सब इंस्पेक्टर सचिन त्यागी, सिपाही जयदीप, चिराग और नासिर अली सहित अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गेहूं खरीद में बोरे कम मिले तो होगी FIR:डीएम बोले- क्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करें; किसानों को लौटाने पर कार्रवाई होगी
    Next Article
    बरेली में डिप्टी सीएम का विपक्ष पर हमला:महिला आरक्षण पर बोले- नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, देश की जनता बदला लेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment