Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहानरपुर में नहर में बह गई बच्ची:रातभर तलाश में जुटी रही रेस्क्यू टीम, बहन के साथ नहाने गई थी

    19 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में 9 साल की बच्ची के नहर में बह जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। देर रात तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका था। जानकारी के अनुसार, ग्राम तैयबपुर के रहने वाली अलीना (9) अपनी बड़ी बहन इल्मा (12) के साथ गांव के पास रुड़की से आने वाली नहर पर गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें नहर किनारे पानी में खेल रही थी। इसी दौरान अलीना अचानक गहरे पानी में चली गई और तेज बहाव में बहने लगी। बड़ी बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही पलों में अलीना पानी में डूब गई। सूचना मिलते ही शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देर रात पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद थाना देवबंद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर के कई स्थानों पर तलाश की। फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जबकि आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की गई। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आईं। पुलिस ने सिंचाई विभाग से संपर्क कर नहर का पानी कम कराने का प्रयास भी शुरू कराया, ताकि तलाश अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके। रातभर सर्च ऑपरेशन जारी रहा और सुबह होने के बाद भी बचाव दल बच्ची की तलाश में जुटे रहे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर किनारे मौजूद रहकर बच्ची के मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। सीओ देवबंद अभितेष सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य बचाव दलों को मौके पर भेज दिया गया था। बच्ची की तलाश के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। फिलहाल बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है, लेकिन तलाश अभियान लगातार जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्ची के अपहरण मामले में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल:बदनीयती से ले जाने की पुष्टि, CCTV फुटेज और गवाहों के आधार पर पुलिस ने पेश किया आरोप पत्र
    Next Article
    लालापुर नदी पुल पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, VIDEO:सामने से आ रही बोलेरो बाल-बाल बची, यातायात प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment