Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लालापुर नदी पुल पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, VIDEO:सामने से आ रही बोलेरो बाल-बाल बची, यातायात प्रभावित

    19 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र स्थित लालापुर नदी पुल पर शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान सामने से आ रही बोलेरो वाहन चालक की सतर्कता से बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना का वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहा एक ट्रक लालापुर नदी पुल के पास अचानक अनियंत्रित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की गति काफी तेज थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के समय सामने से एक बोलेरो वाहन भी आ रही थी। ट्रक के पलटते ही बोलेरो उसके बेहद करीब पहुंच गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित रखा और संभावित टक्कर टल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ सेकंड की भी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक पलटने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर रैपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू कराई। इसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि उस समय पुल पर अधिक यातायात होता, तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ट्रक की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में ट्रक को अचानक असंतुलित होकर सड़क पर पलटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहानरपुर में नहर में बह गई बच्ची:रातभर तलाश में जुटी रही रेस्क्यू टीम, बहन के साथ नहाने गई थी
    Next Article
    वाराणसी नगर निगम में यूपी का पहला AI-चैटबॉट शुरू:अब घर बैठे जमा करें टैक्स, 15 जुलाई तक 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment