Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में पेड़ से लटका मिला बंदर का शव:पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    57 minutes ago

    1

    0

    बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर देहात स्थित ईदगाह के बाहर शनिवार को एक पेड़ से एक बंदर का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। घटना की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मृत बंदर का पूरे विधि-विधान और सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी ने इस मामले में कहा कि बंदर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा होना चाहिए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की ताकि घटना को लेकर किसी भी प्रकार की आशंका और भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विशाल पांडेय ने बताया कि थाना तुलसीपुर क्षेत्र में एक बंदर के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटके होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बंदर को नीचे उतारने पर वह मृत अवस्था में पाया गया। इसके बाद उसका पूरे सम्मान और विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया। एएसपी पांडेय ने आगे बताया कि पुलिस ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है और सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही दोषी व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, निकाह की तैयारी की जानकारी पर दर्ज कराई शिकायत
    Next Article
    फिरोजाबाद में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद:दो बार बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में सुनाई सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment