Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, निकाह की तैयारी की जानकारी पर दर्ज कराई शिकायत

    58 minutes ago

    2

    0

    अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि युवक ने विवाह का वादा किया था, लेकिन अब किसी अन्य युवती से निकाह की तैयारी कर रहा है। मामले में युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गजरौला थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के अनुसार उसकी पहचान तिगरी गंगा मेले के दौरान इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत के बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और धीरे-धीरे प्रेम संबंध स्थापित हो गए। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे पर करीब आठ महीने तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब भी उसने विवाह की बात की, आरोपी टालमटोल करता रहा। पीड़िता के मुताबिक हाल ही में उसे जानकारी मिली कि युवक किसी अन्य युवती से निकाह करने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद जब उसने युवक से इस बारे में बात की तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक का एक दोस्त भी पूरे मामले में उसका सहयोग कर रहा था। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टॉयलेट करने से रोकने पर तलवार से गर्दन काटी:झांसी में लाश गोद में रखकर पत्नी रोती रही, बेटी बोली- पापा उठ जाओ; 2 गिरफ्तार
    Next Article
    बलरामपुर में पेड़ से लटका मिला बंदर का शव:पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment