Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्ची के अपहरण मामले में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल:बदनीयती से ले जाने की पुष्टि, CCTV फुटेज और गवाहों के आधार पर पुलिस ने पेश किया आरोप पत्र

    17 hours ago

    2

    0

    बदायूं के उझानी में छह वर्षीय बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी विजय के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बच्ची को बदनीयती से अपने साथ ले गया था। मामले में सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों को आधार बनाकर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। यह घटना 10 फरवरी 2026 की रात उझानी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक धर्मशाला में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुई थी। छह वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। देर रात जयमाला कार्यक्रम के दौरान परिजन उसे कमरे में सुलाकर कार्यक्रम में व्यस्त हो गए थे। कुछ देर बाद बच्ची के कमरे में न मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। करीब 40 मिनट बाद बच्ची को रामलीला मैदान के पास सकुशल बरामद कर लिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने समारोह स्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में कृष्णा कॉलोनी निवासी विजय बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और 17 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विवेचना में मिले तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी बच्ची को बदनीयती से अपने साथ ले गया था। मामले की जांच के दौरान सभी आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी विजय के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। अब मामले की सुनवाई न्यायालय में होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर-लखनऊ रेलखंड पर बुजुर्ग का मिला शव:ट्रेन से गिरने की आशंका, गोरखपुर पैसेंजर का टिकट बरामद
    Next Article
    सहानरपुर में नहर में बह गई बच्ची:रातभर तलाश में जुटी रही रेस्क्यू टीम, बहन के साथ नहाने गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment