Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी आज देवबंद आएंगे:2400 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकपर्ण और शिलान्यास करेंगे, 2 घंटे रहेंगे

    6 hours ago

    2

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को देवबंद आ रहे हैं। वह जड़ौदा जट्ट में सहारनपुर जिले के करीब 2400 करोड़ रुपए की 350 विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास करेंगे। इसमें सहारनपुर विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी शाकंभरी देवी आवासीय योजना भी शामिल हैं। लोकापर्ण और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सीएम योगी जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम करीब दो घंटे जिले में रहेंगे। इसके बाद वापस लखनऊ रवाना हो जाएंगे। योगी आदित्यनाथ का यह सहारनपुर का एक महीने में दूसरा दौरा है। इससे पहले 4 अगस्त 2025 को सीएम सहारनपुर आए थे। उन्होंने जिले में 381 करोड़ रुपए विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह साढ़े 11 बजे कालिदास मार्ग लखनऊ से निकलकर 11 बजकर 50 मिनट पर अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका हवाई जहाज 11 बजकर 55 मिनट पर अमौसी एयरपोर्ट से सरसावा एयरफोर्स स्टेशन के लिए उड़ान भरेगा। वह 1 बजकर 5 मिनट पर सरसावा पहुंचे। यहां से 1 बजकर 10 मिनट पर उनका हेलीकाप्टर सिल्डर पैराडाइज बैंक्वेट हाल के हैलीपैड के लिए प्रस्थान करेगा। वह 1 बजकर 20 मिनट पर हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 1 बजकर 30 मिनट पर वह कार्यक्रम स्थल जड़ौदा जट्ट में जाएंगे। यहां डेढ़ से ढाई बजे के बीच में कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यहीं पर सीएम सभा को भी संबोधित करेंगे। उनकी सभा के लिए बड़ा सा वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है। जहां पर करीब 10 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। सभा को संबोधित करने के बाद 2 बजकर 30 मिनट पर सीएम जड़ौदा जट्ट से हेलीपैड के लिए निकलेंगे। वहां से वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तड़के गरज-चमक के साथ बारिश:कई इलाकों की बिजली कटी, तेज हवाएं चलीं, सुबह से काले बादल छाए
    Next Article
    बिजनौर में 20 फीट ऊंची छत से गिरा मजदूर:मकान निर्माण के दौरान ईंट चढ़ाते समय हुई मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment