Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में हिस्ट्रीशीटर राशिद लंबू की चाकू मारकर हत्या:पांच लोगों ने की वारदात, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

    1 hour ago

    2

    0

    हापुड़ के रामपुर रोड स्थित मोहल्ला अलीनगर में गुरुवार सुबह हिस्ट्रीशीटर राशिद लंबू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मोहल्ले के ही पांच लोगों ने उस पर चाकुओं से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, अलीनगर निवासी राशिद लंबू सुबह दूध लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी मोहल्ले के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। बहस जल्द ही झगड़े में बदल गई और आरोपियों ने राशिद पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने तुरंत घायल राशिद को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अतिरिक्त निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह और थाना हापुड़ देहात प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। राशिद लंबू की हत्या की खबर फैलते ही उसके परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों ने पुलिस से सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अतिरिक्त निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तय समय में होगा मानचित्र के आवेदनों का निस्तारण:GDA के नए उपाध्यक्ष बोले; आफिस में साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया
    Next Article
    आजमगढ़ में पैमाइश के दौरान नायब तहसीलदार से अभद्रता:दो आरोपियों के विरुद्ध सरकारी कर्मचारियों से गाली गलौज देने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment