Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में पैमाइश के दौरान नायब तहसीलदार से अभद्रता:दो आरोपियों के विरुद्ध सरकारी कर्मचारियों से गाली गलौज देने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील के खालिसपुर गांव में कोर्ट के आदेश पर जमीन की पैमाइश करने पहुंचे नायब तहसीलदार के साथ बदसलूकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला प्रकाश में आया है। पूरी घटना उप जिलाधिकारी सगड़ी के आदेश पर हुई पैमाइश के दौरान की है। जानकारी के मुताबिक, मुमताज बनाम गयासुद्दीन के बीच चल रहे बंटवारे के एक मुकदमे में एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार आदर्श सिंह, राजस्व टीम और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। जैसे ही टीम ने पैमाइश की प्रक्रिया शुरू की। विपक्षी पक्ष के गयासुद्दीन और उनके भांजे ने सरकारी कार्य में हस्तक्षेप करते हुए नायब तहसीलदार के साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। हंगामे की स्थिति को देखते हुए नायब तहसीलदार ने तुरंत इस मामले की तहरीर जीयनपुर कोतवाली में दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी गयासुद्दीन और उसके भांजे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, जैसे धारा 132, 121/1 और 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुराना है विवाद यह विवाद पुराना है। इससे पहले भी 16 अप्रैल को इसी जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान पत्थर उखाड़ने और दीवार तोड़ने के आरोप लगे थे, जिसके बाद प्रशासन ने दोबारा पैमाइश का निर्णय लिया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और गांव में स्थिति नियंत्रण में है। इस बारे में क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में हिस्ट्रीशीटर राशिद लंबू की चाकू मारकर हत्या:पांच लोगों ने की वारदात, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया
    Next Article
    50 साल पुरानी मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाया गया:मुगलसराय में PWD और रेलवे की जमीन पर बना था, 10 दिन का अल्टीमेटम मिला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment