Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    50 साल पुरानी मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाया गया:मुगलसराय में PWD और रेलवे की जमीन पर बना था, 10 दिन का अल्टीमेटम मिला था

    1 hour ago

    1

    0

    डीडीयू नगर दिन गुरुवार को (मुगलसराय) में लगभग 50 वर्ष पुरानी एक मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को शुरू की गई। बताया जा रहा है कि मस्जिद का आधा हिस्सा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और आधा हिस्सा रेलवे की भूमि पर बना है। प्रशासन के सख्त निर्देशों के बाद स्थानीय लोग स्वयं अवैध निर्माण हटाने में जुटे हैं। गुरुवार को मस्जिद के गुंबद पर चढ़कर लोगों ने तोड़फोड़ की। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह कार्रवाई जारी रही। प्रशासन की निगरानी में मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाया जा रहा है, ताकि सरकारी भूमि को पूरी तरह खाली कराया जा सके। एसडीएम बोले- 10 दिन का अल्टीमेटम दिया था एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि मस्जिद को हटाने के लिए पहले ही 10 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अवैध निर्माण को पूरी तरह हटाकर स्थल को खाली करना होगा। प्रशासन ने यह भी कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी जमीन पर बनाया गया था मस्जिद स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मस्जिद कई दशकों पुरानी है। हालांकि, सड़क चौड़ीकरण और भूमि संबंधी जांच के दौरान इसका कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई का निर्णय लिया। फिलहाल, लोग स्वयं निर्माण हटा रहे हैं ताकि किसी भी सख्त प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पैमाइश के दौरान नायब तहसीलदार से अभद्रता:दो आरोपियों के विरुद्ध सरकारी कर्मचारियों से गाली गलौज देने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
    Next Article
    IAS नेहा जैन ने केस्को MD का पदभार संभाला:बोलीं- बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत और समाधन के बाद फीडबैक भी लेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment