Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने ही लुटवाई कैश वैन:गाजियबाद पुलिस ने ड्राइवर और एक अन्य को हिरासत में लिया, लूट का जल्द खुलासा

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद में बुधवार दोपहर को 3 बदमाशों ने क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र से ATM कैश वैन लूट ली। जैसे ही लूट की सूचना कंट्रोल रूम को फ्लैश हुई तो पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड के निर्देश पर घेराबंदी कर दी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरण नैय्यर और डीसीपी धवल जायसवाल ने 8 टीमें लगाईं। पुलिस से घिरता देखकर बदमाश मसूरी में वैन को छोड़कर फरार हो गए। इंडिया वन कंपनी की इस कैश वैन से कंपनी के कर्मचारी दिल्ली और गाजियाबाद में कैश डालने आए थे। इस गाड़ी से 3 एटीएम में कैश डाल दिया था। पहले पूरा घटनाक्रम जानिए ड्राइवर को अकेला पाकर बंधक बनाया क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे से सटा एचपी पेट्रोल पंप के पास इंडिया वन का ATM बूथ है। यह मेन रोड से करीब 50 मीटर अंदर गली में है। बुधवार दोपहर 1 बजे कंपनी के 4 कर्मचारी कैश वैन लेकर ATM में पैसा डालने गए थे। गार्ड और 2 कर्मचारी कैश लेकर ATM की तरफ चले गए। ड्राइवर तेजभान निवासी नोएडा कैश वैन में बैठा था। तभी मौका पाकर 3 बदमाशों ने वैन पर धावा बोल दिया। तमंचे के बल ड्राइवर को बंधक बना लिया। तमंचे की बट मारी, ड्राइवर ने विरोध करना चाहा, तो हवा में फायरिंग कर दी। इससे ड्राइवर डर गया। फिर बदमाश कैश वैन लेकर भाग गए। पुलिस को लूट की सूचना देरी दी दी गई, 2 घंटे बाद कैश वैन को मसूरी पुलिस ने बरामद कर लिया। पूर्व कर्मचारी ने कराई लूट पहले कर्मचारियों ने 20 लाख रुपये लूटे जाने बताए, इसके बार फिर 27 लाख बताए। हालांकि कर्मचारियों के अलग अलग बयान होने से पुलिस को संदेह कर्मचारी और ड्राइवर पर गया। रात में पुलिस ने कैश वैन के ड्राइवर और एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की जांच में आया है कि कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने ही बदमाशों से लूट कराई है, जिसने पूरी रेकी के बाद लूट की घटना को अंजाम दिलवाया। लूट करने वाले बदमाश पैदल ही घूम रहे थे। ड्राइवर ने खिड़की क्यों खोली यहां से पुलिस को शक हुआ कि जब गार्ड बंदूक के साथ 2 कर्मचारियों को एटीएम तक पहुंचा। तो ड्राइवर को खिड़की को बंद करके रखना था। पीछे से वैन को लॉक कर दिया जाता है। लूट करने वाले बदमाश पैदल ही वहां थे तो उन्हों ने तमंचा तानकर खिड़की खुलवाई तो ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग सकता था। लेकिन ड्राइवर भागा क्यों नहीं? उसने खिड़की खोली जिसमें तीन बदमाश सवार हो गए। यहां से पुलिस को संदेह हुआ की लूट पूरी प्लानिंग से कराई है। पुलिस ने ड्राइवर से पूछा कि खिड़की क्यों खोली ड्राइवर ने कहा कि साहब मैं डर गया, कहीं बदमाश मुझे गोली न मार देते। 2 बदमाशों की तलाश में दबिश पुलिस बदमाशों तक पहुचंने का प्रयास कर रही है। अभी तक की जांच में आया है कि पुलिस ने बदमाशों को ट्रैस कर लिया है। कंपनी के जिस पूर्व कर्मचारी ने लूट कराई उससे भी पुलिस पूछताछ कर रही है। बदमाश लूट के बाद दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से नीचे उतरकर डासना के रास्ते मसूरी पहुंची। उसके बाद मसूरी से नहर के रास्ते मुरादनगर, मोदीनगर होकर मेरठ की तरफ फरार हुए। नोएडा निवासी ड्राइवर तेजभान और एक कर्मचारी को पुलिस ने पकड़ लिया है। जल्द ही पुलिस अधिकारी लूट की इस वारदात का खुलासा कर देंगे। 2 बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में नाव यमुना में पलटी, बारिश के बीच रेस्क्यू:3 शव मिले, 4 बच्चे लापता; मां रोते हुए बोली- साहब, मेरा बच्चा ले आइए
    Next Article
    तय समय में होगा मानचित्र के आवेदनों का निस्तारण:GDA के नए उपाध्यक्ष बोले; आफिस में साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment