Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में चैत्र पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान:विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    1 hour ago

    1

    0

    चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर संभल में हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। तड़के से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। जनपद के साथ-साथ अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए पहुंचे, जिनकी सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। गुरुवार को संभल की गुन्नौर तहसील के राजघाट गंगा, सिसौना डांडा, श्रीविष्णु देव, हरिबाबा बांध सहित अस्थाई असदपुर और सांकराघाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। ये श्रद्धालु संभल के अलावा बुलंदशहर, बदायूं, अलीगढ़, बरेली और रामपुर जैसे जिलों से आए थे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत थाना जुनावई प्रभारी अखिलेश प्रधान, गुन्नौर थाना प्रभारी राजीव मलिक, बबराला थाना प्रभारी सौरभ त्यागी और रजपुरा थाना प्रभारी संदीप चौधरी अपनी पुलिस फोर्स के साथ गंगा घाटों पर तैनात रहे। संभल-अनूपशहर रोड पर जाम की स्थिति से बचने के लिए भी पुलिस-प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे। राजघाट और सिसौना डांडा गंगा घाट पर मेले का भी आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि चैत्र पूर्णिमा हिंदू नववर्ष (विक्रमी संवत) की पहली पूर्णिमा होती है, जिसे अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, व्रत और दान करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हल्लू सराय निवासी श्रद्धालु विकास वर्मा ने श्रीविष्णु देव गंगा घाट पर स्नान के बाद बताया कि शास्त्रों में वर्णित है कि चैत्र पूर्णिमा पर स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने यह भी बताया कि आज का दिन भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। सरायतरीन निवासी श्रद्धालु निर्दोष कुमार ने चैत्र पूर्णिमा के महत्व पर जोर देते हुए गंगा स्नान को अत्यंत पुण्यदायी बताया। श्रीविष्णुदेव घाट के महंत महेश आनंद गिरि ने जानकारी दी कि दोपहर तक लगभग 10,000 श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया था और शाम तक यह संख्या 40,000 से 50,000 तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने भी इस दिन को भगवान हनुमान के जन्मोत्सव से जोड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवर के दोस्त ने गला रेतकर भाभी की हत्या की:छत पर टहलते वक्त वारदात, गोरखपुर में परिजन बोले- जान के बदले जान चाहिए
    Next Article
    हरदोई के महुईपुरी में सामुदायिक केंद्र स्वीकृत:80.81 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment