Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर के मंदिर परिसर में दिखा 10 फीट का अजगर:ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से रेस्क्यू करने की मांग

    1 hour ago

    2

    0

    बलरामपुर में गुरुवार सुबह समय माता मंदिर के पास आम के बाग में एक विशाल अजगर देखा गया। मंदिर की नींव के पास अचानक दिखे 10 फीट के अजगर को देखकर श्रद्धालु और ग्रामीण दहशत में आ गए। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग की तुलसीपुर रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए अजगर का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। तुरंत वन विभाग को सूचना दी। गांव के कृष्णागिरी, प्रताप, इंदर कुमार, विनोद और संजय ने बताया कि यह अजगर पिछले कई दिनों से मंदिर परिसर के आसपास मंडरा रहा है। इसकी मौजूदगी ने लोगों में भय का माहौल बना दिया है। मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। आसपास फैले आम के बाग और घनी झाड़ियों के कारण अजगर के छिपे रहने की आशंका और खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर अजगर को सुरक्षित पकड़ने की मांग की है। तुलसीपुर रेंज के प्रभारी मनमोहन पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया में जुटी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अजगर के पास न जाएं और सतर्कता बरतें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक की टक्कर से हेलमेट समेत महिला का सिर कटा:स्कूटी में पीछे से मारी टक्कर, ऊपर से निकला पहिया, 6 साल की भतीजी बची
    Next Article
    लखनऊ में मैच हारने के बाद पंत-गोयनका में तीखी बातचीत:7 रन बना पाए ऋषभ, IPL शुरू होने से पहले राम मंदिर में गले मिले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment