Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर के जंगल में महिला का अधजला शव मिला:पिता ने पति पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र के सौंरई गांव के जंगल में गुरुवार को एक महिला का अधजला शव मिला। मृतका के पिता ने अपने पति पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह सौंरई और उल्दना खुर्द गांव के बीच घने जंगल में महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने एक जलता हुआ शव देखा। ग्रामीणों ने तुरंत मड़ावरा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर मड़ावरा और मदनपुर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और फॉरेंसिक जांच टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। महिला का शव पूरी तरह जला हुआ था। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर चप्पलें मिलीं, जिनसे मृतका की पहचान 30 वर्षीय आरती, पत्नी रामगोपाल, निवासी सौल्दा, थाना मदनपुर के रूप में हुई। मृतका के पिता कृपाल ने चप्पलों से ही शिनाख्त की। अधजले शव के पास से टूटी हुई चूड़ियां, बाल, एक चाकू और शराब के खाली पाउच भी बरामद हुए। फॉरेंसिक टीम ने सभी साक्ष्य एकत्र किए। बानपुर निवासी मृतका आरती के पिता कृपाल ने बताया कि उसका पति कुछ दिनों से आरती के साथ मारपीट कर रहा था। पिता के अनुसार, एक दिन पहले ही आरती से बात हुई थी, जिसमें उसने तेरहवीं के कार्यक्रम में आने की बात कही थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया, जिससे परिजनों को शक हुआ। पिता ने पति और अन्य पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मड़ावरा के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि जंगल में एक जला हुआ शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मैच हारने के बाद पंत-गोयनका में तीखी बातचीत:7 रन बना पाए ऋषभ, IPL शुरू होने से पहले राम मंदिर में गले मिले थे
    Next Article
    लखनऊ में बिरयानी के पीस को लेकर विवाद:रेस्टोरेंट संचालक-कर्मचारियों ने ग्राहकों को पीटा, 2 गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment