Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवर के दोस्त ने गला रेतकर भाभी की हत्या की:छत पर टहलते वक्त वारदात, गोरखपुर में परिजन बोले- जान के बदले जान चाहिए

    11 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में देवर के दोस्त ने बुधवार शाम 5 बजे को भाभी की हत्या कर दी। वह अपने घर की छत पर टहल रही थी। बाहर लगी सीढ़ी के रास्ते आरोपी छत पर चढ़ा और चाकू से गला रेता दिया। वारदात को पड़ोसियों ने देखा तो चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आरोपी फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर देवर छत पर पहुंचा। आनन-फानन में भाभी को हॉस्पिटल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजनों ने शव को हॉस्पिटल के बाहर रखकर हंगामा कर दिया। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी का मांग करने लगे। उनका कहना था कि उन्हें जान के बदले जान चाहिए। आरोपी का एनकाउंटर होने तक शव नहीं उठाने देंगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। उसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने ससुर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्या की वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है। मामला गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार की है। 3 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… 4 साल पहले हुई थी शादी, पति दुबई में है गजपुर के कटरा बाजार में प्रकाश गौतम (58) का एक मंजिला मकान है। घर में दो बेटों उपेंद्र (30), जितेंद्र (26) और बड़ी बहू खुशबू (28) के साथ रहते हैं। चार साल पहले बांसगांव थाना के लाहीडाड़ी की खुशबू की शादी उपेंद्र से हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। उपेंद्र पिछले महीने छह मार्च को ही नौकरी के सिलसिले में दुबई गया था। देवर के पड़ोसी दोस्त ने हत्या की खुशबू के ससुर ने मामले में पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बहू शाम को घर की छत पर टहल रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला आरोपी सीताराम (28) घर के बाहर लगी लोहे की सीढ़ी से छत पर चढ़ गया। वह जितेंद्र का दोस्त है। खुशबू कुछ समझ पाती, इससे पहले उसने चाकू से उसका गला रेत दिया। आसपास के लोगों ने आरोपी को वारदात करते देखा आसपास के लोग अपने छत से यह देखकर चिल्लाए। तुरंत इसकी सूचना ससुर और देवर को दी। जानकारी मिलते ही दोनों छत पर पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ खुशबू जमीन पर पड़ी थी। आसपास के लोग भी जुट गए। आनन-फानन में खुशबू को गगहा स्थित एक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने को कहा। परिजन विरोध करने लगे। मांग की कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता है, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जान के बदले जान चाहिए। सीओ गोला दरवेश कुमार के लिखित आश्वासन देने के बाद वे लोग माने। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। CCTV फुटेज से पहचान कर ली गई एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि ससुर की तहरीर पर आरोपी सिताराम के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसी कैमरे के फुटेज से उसकी पहचान भी कर ली गई है। पुलिस की टीम आरोपी के गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वारदात की असली वजह का खुलासा किया जाएगा। ……….. ये खबर भी पढ़ें… बहराइच में महिला ने सिपाही को थप्पड़ मारे, VIDEO: विवाद सुलझाने आई पुलिस टीम पर हमला बहराइच में विवाद सुलझाने आई डायल-112 की टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। महिला ने सिपाही को 2 थप्पड़ मारे। इसके बाद सिपाही ने भी महिला को एक थप्पड़ जड़ दिए। इस बीच वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने महिला को वहां से हटाया, तभी आगे आकर उसने सिपाही को एक और थप्पड़ मार दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराकर पुलिस वालों को बचाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर SP की विदाई पर फूट-फूटकर रोईं महिला सिपाही:कप्तान भी भावुक हुए, सिर पर हाथ रखकर चुप कराया; पत्नी की आंखें भी नम
    Next Article
    संभल में चैत्र पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान:विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment