Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर SP की विदाई पर फूट-फूटकर रोईं महिला सिपाही:कप्तान भी भावुक हुए, सिर पर हाथ रखकर चुप कराया; पत्नी की आंखें भी नम

    4 hours ago

    1

    0

    रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्र (59) की विदाई समारोह में महिला सिपाही भावुक हो गईं। इस दौरान कई महिला सिपाही फूट-फूटकर रो पड़ीं। कप्तान भी अपनी भावनाओं को संभाल नहीं पा रहे थे। उसके सिर पर हाथ रखकर ढांढस बंधाया। तनु नाम की एक महिला सिपाही को रोते देख उसे पास बुलाया। उसकी पीठ थपथपाई और उसे संभालने के लिए अन्य आरक्षियों की ओर इशारा किया। एसपी के साथ मौजूद उनकी पत्नी की भी आंखें नम हो गईं। उन्होंने एक-एक सिपाही से मुलाकात की और फिर से आने का वादा किया। इस दौरान वे महिला सिपाहियों से परिवार की तरह हंसी-मजाक कर भावुक माहौल को खुशनुमा बनाने की कोशिश करते रहे। दरअसल, सोमवार को 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर शासन ने किया था। इस सूची में रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्र का भी नाम शामिल था। उन्हें अब सीतापुर में पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। देखिए 3 तस्वीरें… सिपाहियों ने गाड़ी खींचकर दी पारंपरिक विदाई मंगलवार को पुलिस लाइन में हुए विदाई समारोह के बाद एसपी विद्यासागर मिश्र अपनी नई पोस्टिंग के लिए रवाना हुए। एसपी की गाड़ी को फूलों से सजाया गया। पुलिसवालों ने पारंपरिक रूप से गाड़ी को खींचकर कुछ दूर तक पहुंचाया और फिर वे रवाना हुए। इसके पहले उन्होंने जिला जज भानू देव शर्मा से भी मुलाकात की। जिला जज ने गले लगाकर उनको नई पोस्टिंग की शुभकामनाएं दीं। रामपुर की जनता का आभार जताया एसपी विद्यासागर मिश्र ने पुलिस बल और रामपुर की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिले में तैनाती के दौरान उन्हें पुलिसकर्मियों और आम लोगों से जो सहयोग, स्नेह और विश्वास मिला, उसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करने की अपील की। अब जानिए एसपी विद्यासागर मिश्र के बारे में… एसपी विद्यासागर मिश्र 2015 बैच के प्रमोटेड आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी तैनाती 24 जून 2024 को एसपी रामपुर के रूप में हुई थी। रामपुर आने से पहले वे नोएडा कमिश्नरेट में तैनात थे। 31 मार्च की शाम उनका ट्रांसफर सीतापुर पीएसी वाहिनी में कर दिया गया। रामपुर में उन्होंने सिविल लाइंस थाना, पुलिस लाइंस, नगर कोतवाली, खजुरिया थाना, बिलासपुर थाना समेत कई थानों की बिल्डिंग्स को बेहतर कराया। रामपुर में उन्होंने गोतस्करों पर नकेल कसते हुए दो दर्जन से ज्यादा गोतस्करों से मुठभेड़ की और सैकड़ों आरोपियों को जेल भेजा। शाहबाद थाना क्षेत्र में मूकबधिर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया और 30 दिन के भीतर उसे आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई। ------------------ अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी में 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा, 30 घायल:80 लोग बैठे थे, 2 बार घूमा, फिर टूटा; कई दुकानें दबीं यूपी के कुशीनगर में बुधवार देर रात 11.30 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां मेले में लगा 60 फीट का झूला घूमते वक्त उखड़कर गिर गया। 30 लोग घायल हो गए। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। 2 बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग मदद के लिए दौड़े। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    DMK की बिसात, AIADMK को BJP का 'मोहरा' साबित करने का इनसाइड गेम
    Next Article
    देवर के दोस्त ने गला रेतकर भाभी की हत्या की:छत पर टहलते वक्त वारदात, गोरखपुर में परिजन बोले- जान के बदले जान चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment