Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर कचहरी में अधिवक्ताओं में मारपीट, VIDEO:सीट पर बैठने को लेकर हुआ विवाद, जमीन पर गिराकर पीटा, फाइलें फाड़ दीं

    2 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर कचहरी परिसर में सीट को लेकर अधिवक्ताओं ने एक अधिवक्ता के साथ मारपीट की। इस दौरान एक अधिवक्ता को जमीन पर गिराकर पीटा गया। पीड़ित अधिवक्ता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अधिवक्ता का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी सीट पर रखी फाइलें फाड़ दीं। उसे जातिसूचक गालियां भी दीं। उसने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। लोधीपुर मोहल्ले के रहने वाले अधिवक्ता प्रदीप कुमार ने अपनी तहरीर में बताया कि वह जजी कचहरी परिसर में अपनी सीट पर बैठे थे। तभी दो अधिवक्ता अपने मुंशी और अन्य साथियों के साथ वहां आए और उन्हें सामने वाली सीट पर बैठने से मना करते हुए जातिसूचक गालियां दीं। प्रदीप कुमार के विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। उनके सिर और हाथों पर डंडों से वार किए गए। जब उन्होंने भागने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उन्हें पकड़ लिया और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए गए, सीट पर रखी फाइलें भी फाड़ दी और कुर्सी भी तोड़ दी गई। इस बीच, कुछ अन्य अधिवक्ताओं ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास भी शुरू कर दिया है। सदर थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि सीट पर बैठने को लेकर कचहरी में मारपीट हुई है। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर जाकर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रो. राघवेन्द्र प्रताप सिंह बोले-जम्मू-कश्मीर देश की अस्मिता का विषय:राजनीति का नहीं, भारत का मुकुट; शोधकर्ताओं से अध्ययन का आग्रह
    Next Article
    पड़ोसी प्रवीण की गवाही से खुला डबल मर्डर:पहले सामाजिक दबाव में हट रहे थे पीछे, पत्नी और मौसेरे भाई की हत्या मामले में तीन को फांसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment