Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रेलवे टिकट कालाबाजारी का रैकेट पकड़ा:मुंबई के टिकट दलालों के नेटवर्क को ध्वस्त किया, दो फर्जी पैसेंजर गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    अपराध आसूचना शाखा, लखनऊ जंक्शन की टीम ने गुरुवार को रेलवे टिकटों की अवैध कालाबाजारी करने वाले एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। टीम ने मुंबई के टिकट दलालों से जुड़े दो युवकों को गाड़ी संख्या 20103 (एलटीटी-आजमगढ़ एक्सप्रेस) के कोच S-5 में दूसरे व्यक्ति के नाम के ई-टिकट पर यात्रा करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल राफ़ेहक खान (24 वर्ष) और मो. मकसूद (36 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों संत कबीर नगर के निवासी हैं। महंगे दाम पर टिकट बेचता था इनके पास बरक्कत आली और मकसूद अहमद के नाम से जारी ई-टिकट बरामद हुआ, जिसकी कीमत ₹2,269.05 है। टिकट सीट नंबर 15/16 के लिए था। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि मुंबई का एक टिकट दलाल 60 दिन पहले रैंडम नामों से ओपनिंग टिकट बुक कर लेता है। समर सीजन में जब टिकट की मांग बढ़ जाती है, तो यात्री से संपर्क कर आधार कार्ड में नाम एडिट करके मिलते-जुलते नाम वाले यात्रियों को महंगे दामों पर टिकट बेच दिया जाता है। यह पूरा सिलसिला रेलवे टिकटों की कालाबाजारी का हिस्सा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट ऐशबाग में रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है। आरपीएफ अब टिकट दलालों के पूरे नेटवर्क तक पहुंच बनाने और उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रही है।यह कार्रवाई समर सीजन में बढ़ रही टिकट कालाबाजारी के खिलाफ ही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि टिकट केवल आधिकारिक माध्यमों से ही बुक करें और संदिग्ध सौदों से बचें। वहीं, अपराध आसूचना शाखा, लखनऊ जंक्शन की टीम ने सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। कार्रवाई में शामिल मुख्य अधिकारी उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह यादव, सुनीत कुमार श्रीवास्तव, करुनेश कुमार मिश्र, हेका महेंद्रनाथ, का हेमंत कुमार भारती सहित अन्य लोग टीम में रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड टीचर ने 6 साल की बच्ची का रेप किया:चॉकलेट के बहाने खंडहर में ले गया, पड़ोसी ने VIDEO बनाकर पिता को भेजा
    Next Article
    जीआरपी सिपाही को धक्का देने वाला आरोपी को जेल भेजा:पुलिस हिरासत से भागते समय सिपाही का पैर कटा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment