Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    RCB पेसर नुवान तुषारा कोर्ट पहुंचे:IPL खेलने पर श्रीलंका बोर्ड ने मना किया था, बोले- कॉन्ट्रैक्ट पहले ही खत्म हो चुका

    1 hour ago

    2

    0

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं देने का आरोप लगाते हुए खेलने की अनुमति मांगी है। NOC जारी करने की मांग श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने कोलंबो जिला अदालत में याचिका दाखिल की है। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट से IPL 2026 में खेलने के लिए NOC जारी करने की मांग की है।इस मामले की शुरुआती सुनवाई हो चुकी है और अगली तारीख 9 अप्रैल तय की गई है। फिटनेस में खरे नहीं उतरे- बोर्ड बोर्ड ने तुषारा को NOC देने से इनकार करते हुए कहा कि वह तय फिटनेस मानकों पर खरे नहीं उतरे। हालांकि तुषारा का कहना है कि वे पहले 2024 और 2025 सीजन में इसी फिटनेस के साथ खेल चुके हैं और तब उन्हें NOC मिल चुका था। कॉन्ट्रैक्ट खत्म, इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी तुषारा ने कोर्ट में बताया कि उनका बोर्ड के साथ कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च 2026 को खत्म हो गया है। उन्होंने पहले ही इसे आगे नहीं बढ़ाने और इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने की जानकारी दे दी थी। उनका कहना है कि जब उन्हें राष्ट्रीय टीम में नहीं चुना जाना था, तब फिटनेस के आधार पर NOC रोकना गलत है। करियर और कमाई पर असर पड़ेगा तुषारा ने कहा कि अगर उन्हें NOC नहीं मिली तो IPL टीम उन्हें बदल सकती है। इससे उनके करियर और कमाई दोनों पर असर पड़ेगा। उन्होंने कोर्ट से अंतरिम और स्थायी आदेश की मांग की है ताकि उन्हें IPL समेत विदेशी लीग में खेलने की अनुमति मिल सके। -------------------- --------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज KKR vs SRH:दोनों टीमें अपने पहले मैच हारीं कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2026 के छठे मैच में अपने होम ग्राउंड पर आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। यह मैच ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों को अपने-अपने पहले मैच में हार झेलनी पड़ी थी। सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। वहीं, 4 बार की चैंपियन कोलकाता को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा था। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू:‘दादा’ का रोल निभा रहे राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
    Next Article
    भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी का नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद, क्या ममता के गढ़ में इस बार भी लगेगी सेंध?

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment