Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बिजली कटौती,स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन:भाकियू कार्यकर्ताओं ने 10 घंटे आपूर्ति के दावे पर सवाल उठाए

    12 hours ago

    2

    0

    संभल में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गुरुवार को सम्भल बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा घोषित 10 घंटे बिजली आपूर्ति के दावों के बावजूद उन्हें केवल 3 से 4 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे उनकी फसलें सूखने की कगार पर हैं। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने बताया कि संगठन ने 24 तारीख को संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। इसमें ईस्ट-1 और नॉर्थ फीडर से जुड़ी बिजली आपूर्ति की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया था। ज्ञापन में 29 तारीख तक समस्या के समाधान की मांग की गई थी और चेतावनी दी गई थी कि समयसीमा के भीतर समाधान न होने पर 30 तारीख से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कोई ठोस कार्रवाई न होने पर किसानों ने आंदोलन शुरू किया। किसानों का कहना है कि पर्याप्त बिजली न मिलने से मक्का और सब्जियों जैसी फसलें प्रभावित हो रही हैं। यदि समय रहते बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो फसलें पूरी तरह नष्ट हो सकती हैं, जिससे किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से कम से कम 8 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। धरने के दौरान किसानों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का भी कड़ा विरोध किया। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में चार से पांच गुना तक वृद्धि हो गई है। किसानों ने मांग की है कि जब तक सरकार और विभागीय स्तर पर इसकी जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक स्मार्ट मीटर लगाए जाना बंद किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो धरना अनिश्चितकालीन किया जा सकता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजपाल यादव, चौधरी संजीव गांधी, प्रदेश प्रवक्ता जयवीर सिंह यादव, मोहम्मद फरमान, रिजवान, मोहम्मद वसीम, जोहर अली, अजमत, आकिल, तोसिम, शाने आलम और मुजीब सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेप आरोपी भाजपा नेता पर एक लाख का इनाम:प्रयागराज ADG ने की घोषणा, 7 टीमें कर रहीं तलाश
    Next Article
    जिला अस्पताल में डॉक्टर पर मारपीट का आरोप:डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग, मरीज को भर्ती करने को लेकर विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment