Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेप आरोपी भाजपा नेता पर एक लाख का इनाम:प्रयागराज ADG ने की घोषणा, 7 टीमें कर रहीं तलाश

    13 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर में युवती से रेप के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता बबलू सिंगरौर पर अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) प्रयागराज जोन ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की सात टीमें आरोपी की तलाश में विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही हैं। इस मामले में दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। यह घटना चार दिन पहले फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। अपनी मंगेतर के साथ घूमने गई एक युवती के साथ भाजपा नेता सहित तीन युवकों ने मारपीट की और कथित तौर पर हैवानियत की। आरोपियों ने युवती से ढाई हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसफर भी करवा लिए थे। युवती की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक (SP) ने पहले बबलू सिंगरौर पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में आईजी ने बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया। अब अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन ने यह राशि एक लाख रुपये कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि फरार बबलू सिंगरौर को 28 अप्रैल को मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे जंक्शन पर देखा गया था, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की सात टीमें अलग-अलग राज्यों में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एक विशेष टीम आरोपी का पीछा कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में पहले कार्रवाई न करने पर कोतवाली प्रभारी रमेश कुमार पटेल को लाइन हाजिर किया गया था, और गिरफ्तारी में सहयोग न करने पर चौकी प्रभारी को भी निलंबित किया गया था। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद युवराज और ललित नामक दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे बबलू सिंगरौर को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब कर्मकांड से खुलेगा सेना में भर्ती का रास्ता:CSJMU में शुरू हुआ डिप्लोमा कोर्स; जेसीओ पद पर मिलेगी नौकरी; उम्र की सीमा नहीं
    Next Article
    संभल में बिजली कटौती,स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन:भाकियू कार्यकर्ताओं ने 10 घंटे आपूर्ति के दावे पर सवाल उठाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment