Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निकाह के जेवरात के नाम पर 5 लाख की ठगी:बेकनगंज में ज्वैलर्स ने महिला को दिया धोखा, पुलिस ने दर्ज की FIR

    1 hour ago

    1

    0

    बेकनगंज में एक महिला ने सर्राफ पर निकाह के जेवरात बनाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी करने की शिकायत की। पीड़िता के बताया कि बेटे के निकाह के लिए उसने कई बार में सर्राफ को पैसे दिए थे। रकम लेने के बाद पीड़ित टरकाने लगा। पीड़िता की शिकायत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। चमनगंज निवासी शमा परवीन के अनुसार उन्होंने बेटे की शादी के लिए बेकनगंज के तलाक महल स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर 90 ग्राम के जेवरात बनवाने का आर्डर दिया था। जिसके लिए उन्होंने 16 नवंबर 2024 को एक लाख रुपये दुकानदार मो. नदीम को दिया। साथ ही दुकानदार के कहने पर अलग-अलग तिथियों पर 11 नवंबर 2025 तक पांच लाख रुपये जमा कर दिया। आरोप है कि 6 मार्च 2026 को जब वह जेवरात लेने पहुंची तो दुकान बंद मिली। जिसके बाद उन्होंने दुकानदार से संपर्क किया तो वह बीमारी का बहाना बनाने लगा। साथ ही ईद बाद जेवरात देने का वादा किया। ईद के बाद जब वह पहुंची तो उसने तो वह ना तो दुकान पर मिला और ना घर पर। दुकान पर उसका बेटा मिलता है, जो जानकारी होने के बाद कुछ नहीं बताता है। बेकनगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बिहार-महाराष्ट्र नहीं, ये बंगाल है...', TMC ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप, क्या बोलीं ममता?
    Next Article
    मां ने मजदूरी की, पिता पेट्रोल भरते थे:पिता नहीं रहे तो शराब में डूबीं, बोलीं- पछतावा है; 'धुरंधर' ने सिंगर जैस्मीन को पहचान दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment