Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला अस्पताल में डॉक्टर पर मारपीट का आरोप:डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग, मरीज को भर्ती करने को लेकर विवाद

    10 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर के जिला अस्पताल में एक डॉक्टर और स्टाफ पर अभद्रता व मारपीट का आरोप लगा है। ईसानगर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी रजनीश कुमार ने जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह अपनी बीमार मां जय देवी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर उनके साथ यह घटना हुई। रजनीश कुमार के अनुसार, वह अपनी बीमार मां जय देवी को लेकर जिला अस्पताल मोतीपुर ओयल पहुंचे थे। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी मां को महिला वार्ड में भर्ती कर लिया था। सुबह करीब 10 बजे राउंड पर आए डॉ. शिखर बाजपेई ने मरीज की स्थिति के बारे में जानकारी ली। रजनीश ने बताया कि उनकी मां पिछले एक महीने से खांसी, बुखार, सिरदर्द और खून की कमी से पीड़ित हैं। आरोप है कि यह सुनते ही डॉक्टर ने मरीज को भर्ती रखने से इनकार कर दिया और उन्हें अस्पताल से ले जाने को कहा। जब रजनीश ने जांच कराने का अनुरोध किया, तो डॉक्टर और उनके साथ मौजूद स्टाफ ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर रजनीश के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की गई और उन्हें अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। उन्हें शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद वह सीएमएस कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। रजनीश ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह अपनी मां का निजी अस्पताल में इलाज कराने में असमर्थ हैं। रजनीश कुमार ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बिजली कटौती,स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन:भाकियू कार्यकर्ताओं ने 10 घंटे आपूर्ति के दावे पर सवाल उठाए
    Next Article
    कल्याणपुर में शातिर चोरों का चोरी करते CCTV वायरल:चोरों ने निर्माणाधीन हॉस्पिटल से कैश पार किया, पुलिस तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment