Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हज यात्रा हुई महंगी...टिकट 10 हजार अधिक देंगे होंगे:ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का असर, हज कमेटी ऑफ इंडिया का सर्कुलर जारी, 15 मई तक जमा करनी होगी राशि

    1 hour ago

    1

    0

    अंतरराष्ट्रीय हालात और बढ़ती महंगाई का असर अब हज यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सर्कुलर जारी कर इस वर्ष हज पर जाने वाले सभी यात्रियों के लिए हवाई टिकट में 10 हजार की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी है। ये फैसला विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि के चलते लिया गया है। जानकारी के अनुसार, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण एविएशन कंपनियों की लागत बढ़ गई है। इसका सीधा असर हज यात्रियों के किराए पर पड़ा है। इसी के चलते हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सभी यात्रियों से अतिरिक्त राशि जमा कराने के निर्देश जारी किए हैं। सहारनपुर के देवबंद स्थित हज काउंटर के संयोजक फहीम सिद्दीकी ने बताया कि हज यात्रा पर जाने वाले सभी आजमीनों को ये अतिरिक्त 10 हजार निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करने होंगे। उन्होंने बताया कि यह भुगतान स्टेट बैंक, यूनियन बैंक या ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि 1 मई के बाद हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को टिकट और वीजा जारी करने से पहले इस अतिरिक्त राशि की रसीद दिखाना अनिवार्य होगा। यदि कोई यात्री यह राशि जमा नहीं करता है, तो उसकी यात्रा प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। वहीं, जो यात्री इस सर्कुलर के जारी होने से पहले हज के लिए रवाना हो चुके हैं, उन्हें भी वापसी से पहले यह अतिरिक्त राशि जमा करनी होगी। इस निर्णय के बाद हज यात्रा का कुल खर्च भी बढ़ गया है। पहले प्रति व्यक्ति हज यात्रा पर लगभग 3,64,000 का खर्च आ रहा था, जो अब बढ़कर 3,74,000 हो गया है। इससे हज यात्रियों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है, खासकर उन लोगों पर जिन्होंने पहले ही अपनी यात्रा की तैयारी पूरी कर ली थी। इस वर्ष हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से देशभर से लगभग 1.40 लाख यात्री हज यात्रा पर जा रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश से करीब 27 हजार यात्री शामिल हैं। बड़ी संख्या में लोग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, देवबंद और आसपास के क्षेत्रों से भी हज के लिए रवाना होते हैं। फहीम सिद्दीकी ने क्षेत्र के सभी हज यात्रियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द देवबंद हज काउंटर पहुंचकर या निर्धारित माध्यम से अतिरिक्त राशि जमा कर दें, ताकि यात्रा संबंधी औपचारिकताओं में किसी प्रकार की देरी न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान के पीछे पड़ गया खूंखार इंटरनेशनल आतंकी संगठन, दे डाली खुली धमकी, अमेरिका भी नहीं छोड़ा
    Next Article
    पुण्यतिथि:ऋषि कपूर को सलमान के पिता ने धमकाया:राज कपूर ने सिगरेट पीने पर पीटा, दाऊद के साथ चाय पी, कभी अमिताभ का अवॉर्ड खरीदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment