Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में अक्षय तृतीया पर गोष्ठी:भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में अक्षय तृतीया के अवसर पर हिंदू जागृति मंच द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मंडी किशन दास सराय स्थित दिनेश चंद्र शर्मा के निवास पर आयोजित इस गोष्ठी में भगवान परशुराम को अद्वितीय पितृभक्त और चिरंजीवी बताया गया। वक्ताओं ने उन्हें भक्ति, वीरता, शक्ति और दान का प्रतीक बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। गोष्ठी का शुभारंभ विनोद कुमार अग्रवाल, मीनू रस्तोगी, ज्योति गुप्ता और बबीता भारद्वाज ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया। इसके बाद हिंदू जागृति महिला मंच की नगर अध्यक्ष सुमन लता शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन पर आधारित अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र शर्मा ने भगवान परशुराम को अनन्य पितृभक्त बताते हुए उनके जीवन से जुड़े कई प्रेरक प्रसंग साझा किए। उन्होंने कहा कि परशुराम का जीवन त्याग, पराक्रम और धर्म रक्षा का अनुपम उदाहरण है, जो समाज को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। महिला मंच की जिला महामंत्री रेखा शर्मा ने भी उपस्थित लोगों से उनके जीवन से शिक्षा लेने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में पुलिस पर लगा युवक की पिटाई का आरोप:पत्नी बोली-घर से उठा ले गए, मारपीट कर वसूले 80 हजार रुपए
    Next Article
    अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन:सड़क पर खड़े होकर खाई टमाटर चाट...वीडियो बनाया, बोले-काशी जीवंत शहर है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment