Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में पत्रकार को जान से मारने की धमकी:गौशाला की खबर दिखाने पर दबंग ने घर पर दी गाली-गलौज

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में एक पत्रकार को गौशाला की बदहाली से जुड़ी खबर दिखाना महंगा पड़ गया। गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष द्वारा की गई औचक जांच की खबर प्रकाशित करने से नाराज गौशाला संचालक के परिजनों ने पत्रकार के घर जाकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पत्रकार ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर सुरक्षा की मांग की है। घटना शुक्रवार को हुई, जब गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने जमीन हुसैनाबाद स्थित गौशाला का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में गौशाला में भारी अव्यवस्थाएं पाई गई थीं। स्थानीय पत्रकार दिलीप तिवारी ने इस जांच से संबंधित खबर प्रकाशित की थी। खबर से नाराज होकर जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह अपनी फॉर्च्यूनर कार से रामपुर निवासी पत्रकार दिलीप कुमार तिवारी के घर पहुंच गया। आरोप है कि उसने पत्रकार पर अधिकारियों से जांच कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और गाली-गलौज की। स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित पत्रकार दिलीप तिवारी ने बताया कि आरोपी ने उन्हें सरेराह अपमानित किया और भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी की कार और मौके पर हुई गहमागहमी स्पष्ट दिख रही है। हालांकि, फुटेज में किसी असलहे की पुष्टि नहीं हो पाई है। पत्रकार ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। थाना सुबेहा पुलिस ने बताया कि उन्हें प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्पेक्टर ने 8 मिनट में 100 बार भद्दी गालियां दीं:कौशांबी में थाने में पत्रकार को 2 दिन तक बैठाए रखा; पीड़ित बोला- रोज लाठी से मारते थे
    Next Article
    किसान को सांप ने डसा, रास्ते में मौत:परिजन वैध के पास ले जा रहे थे, बोले-पानी पीते ही दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment