Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान को सांप ने डसा, रास्ते में मौत:परिजन वैध के पास ले जा रहे थे, बोले-पानी पीते ही दम तोड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में खेत पर काम कर रहे एक किसान की सांप के डसने से मौत हो गई। परिजन उसे एक वैध के पास ले जा रहे थे, तभी रास्ते में पानी पीने के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान बंडा थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव निवासी 32 वर्षीय बागिश कुमार के रूप में हुई है। वह खेतीबाड़ी करके अपनी पत्नी मधु और दो बच्चों का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार शाम बागिश अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एहसास हुआ कि उनके पैर में किसी सांप ने डस लिया है। सांप को देख नहीं पाने के बावजूद वह घर लौट आए, जहां उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन बागिश को सुनासिरनाथ स्थित एक वैध के पास दिखाने ले जा रहे थे। रास्ते में उन्हें प्यास लगी। परिजनों ने जैसे ही बागिश को पानी पिलाया, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बागिश की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में पत्रकार को जान से मारने की धमकी:गौशाला की खबर दिखाने पर दबंग ने घर पर दी गाली-गलौज
    Next Article
    युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शिवहरे का केंद्र पर हमला:स्मार्ट मीटर, LPG और ट्रेड डील पर उठाए सवाल, कहा छोटे व्यापारियों का नुकसान होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment